मंगलवार, 13 दिसंबर 2011

अवैध उत्खनन, गोंगपा मैदान में

सिवनी जिले के घंसौर के निकट बरेला में लग रहे झाबुआ पॉवर प्लांट में हुए अवैध उत्खनन को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है़ गोंगपा ने प्लांट के अलावा दो कलेक्टरों और प्लांट में काम करने वाली कंपनियों के मालिक के खिलाफ मोर्चा खोलकर विरोध शुरु कर दिया है़ पार्टी ने प्रशासन और सरकार द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाने की बात कही है़ गोंगपा ने इस मामले में आज एक शिकायती आवेदन भी घंसौर थाने में दिया है़
सिवनी जिले के घंसोर विधानसभा क्षेत्र के बरेला गांव में लग रहे झाबुआ पॉवर प्लांट में मिट्टी के हुए अवैध उत्खनन को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है़ गोंगपा का कहना है कि यह अधिसूचित क्षेत्र में होने के बाद भी यहां पर मिट्टी का अवैध उत्खनन किसानों की जमीन पर किया गया है़ यह अवैध उत्खनन किसानों की जमीन के अलावा राजस्व और वन विभाग की जमीन पर भी भाजपा के नेताओं की सांठगांठ से हुआ है़ इसे लेकर भाजपा के स्थानीय नेता वैसे तो लंबे समय से सक्रिय थे, मगर बीते एक पखवाड़े से इन नेताओं की सक्रियता कुछ ज्यादा ही नजर आई़ बीते दिनों गोंगपा ने यहां एक सभा की जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम भी पहुंचे और उन्होंने लोगों से इसका विरोध करने को कहा़ मरकाम के कहने पर गोंगपा पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता कुछ ज्यादा बढ़Þा दी़ इन नेताओं ने अब झाबुआ पॉवर प्लांट प्रबंधन, प्लांट में उत्खनन कार्य में जुटी कंपनियों और सिवनी के पूर्व कलेक्टर मनोहर दुबे एवं वर्तमान कलेक्टर अजीत कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ वे इस मामले में पुलिस में प्रकरण दर्ज कराना चाहते हैं, इसके लिए आज घंसौर थाने में एक आवेदन भी एफआईआर दर्ज कराने के लिए दिया है़ मगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदन लेकर विवेचना कर कोई कार्यवाही करने की बात कही है़
गोंगपा का कहना है कि इस क्षेत्र में अधिसूचित क्षेत्र घंसौर पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम 1996 पेशा कानून लागू होता है़ वहां मध्यप्रदेश सरकार और सिवनी जिला प्रशासन द्वारा झाबुआ पॉवर प्लांट लिमिटेड कंपनी को विद्युत निर्माण इकाई संयंत्र स्थापना की अनुमति दी गई है, जो अनुचित है़ पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि कंपनी को जितने उत्खनन की अनुमति मिली थी, उससे कई गुना ज्यादा उत्खनन यहां हुआ है़ कपंनी के महाप्रबंधक द्वारा एवं उत्खनन के लिए ठेका लेने वाली कंपनी और फिर उक्त कंपनी क द्वारा पेटी कांट्रेक्ट पर ठेकेदारों को काम देकर उत्खनन का कार्य कराया गया है जिनके खिलाफ शिकायतें की गई़ मगर उन पर प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की गई़
गोंगपा के सिवनी जिला इकाई के प्रवक्ता विवेक डेहरिया ने बताया कि यहां पर पावर प्लांट के नाम पर किसानों की जमीन पर तो अवैध उत्खनन प्लांट द्वारा जिन कंपनियों का काम दिया है वे कर रही है़ साथ ही ये कंपनियां राजस्व एवं वन क्षेत्र की जमीनों पर भी उत्खनन कर रही है़ श्री डेहरयिा ने बताया कि इस मामले को लेकर पूर्व में हमने एसडीएम सिवनी के यहां 27 और कलेक्टर सिवनी के यहां 1 शिकायत की थी, मगर आज तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है़ इस कारण अब हम इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे़ उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्लांट द्वारा खनन कार्य का ठेका जिन कंपनियों को दिया गया है उनमें अधिकांश ठेकेदार भाजपा के नेताओं हैं़ ये नेता आगे रहकर उत्खनन कार्य करा रहे हैं, और प्रशासन भी भाजपा की सरकार होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है़ उन्होंने बताया कि आज पार्टी द्वारा घंसौर थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराने हेतु शिकायती आवेदन दिया है़ पुलिस ने आवेदन तो ले लिया है, मगर एफआईआर दर्ज नहीं की है़ श्री डेहरिया ने बताया कि इस मामले में अगर सरकार और जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 12 दिसंबर के बाद पार्टी द्वारा सीबीआई, सीआईडी, लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, से जांच कराने की मांग का आवेदन वे संबंधित जांच एजेंसियों को देंगे़ इसके बाद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो पार्टी इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय भी जाएगी़
जिन्हें आरोपी बना रही गोंगपा
* मनोहर दुबे, पूर्व कलेक्टर सिवनी
* अजीत कुमार, कलेक्टर सिवनी
* के़एलग़र्ग, एसडीएम घंसोर
* देवेन्द्र चौधरी, तहसीलदार घंसोर
* ए़एऩमिश्रा, महाप्रबंधक प्लांट
* रंजीत शाह,प्लांट मैनेजर
* ममलेश शर्मा, जय मां खैरापति कंपनी
* पंकज दुबे श्री मां रेवा कंपनी
* संजय नेता ठेकेदार
* प्रवीण सिंह, भवानी ट्रेडर्स
* शाहिद खान, एम़बी़सी़सी कपंनी
* केशरी ट्रेडिंग कंपनी
* अखिलेश सिंह गोमती ट्रेडिंग कंपनी
* राघवेन्द्र पटेल, एमपी फेब्रीकेटर्स गोटेगांव
* पीक़े़सिंह जबलपुर एसोसियेट
* सिद्धार्थ कुशवाह, गुरुकृपा एसोसिएट
* अमित सिंग एम एण्ड एम जबलपुर
* बालाजी इंस्टफ्रक्चर कंपनी मुंबई
* रंजीत ठाकुर सिवनी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें