आईएएस अफसर बनने का सपना देख रहे गैर प्रशासनिक सेवा के डेढ़Þ दर्जन अफसर इन दिनों दिल्ली में सक्रिय हैं़ इन अफसरों को 31 दिसंबर को दिल्ली में इंटरव्यू होने हैं़ इसके अलावा जिन अफसरों का चयन इस पद की दौड़ के लिए नहीं हुआ उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री ओर यूपीएसी को कर दी, इसके चलते राज्य सरकार सूची दिल्ली भेजने में भी परेशानी हुई़
राज्य में गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में से पांच पद पर पदोन्नत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद भरे जाना है़ इसके लिए राज्य के करीब 54 अफसर सक्रिय थे, मगर छानबीन समिति द्वारा इन सब नामों पर विचार कर 20 नामों का चयन किया गया़ इसके बाद इन नामों को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भेजा गया़ इसके बाद ये नाम यूपीएससी दिल्ली को भेजे जाने थे, जहां 31 दिसंबर को इनके इंटरव्यू होना हैं़ सूची को दिल्ली भेजने के पहले भी राज्य सरकार को परेशानी का सामना करना पड़ा़ इसकी वजह यह थी कि जिन अफसरों का 20 अफसरों की सूची में चयन नहीं हुआ था उन अफसरों ने मुख्यमंत्री और यूपीएससी को चयनित अफसरों के खिलाफ शिकायत कर डाली़ इस शिकायत के बाद मामले ने ठंडा रुख अपना लिया और चयनित हुए बीस अफसरों की यह सूची भी मंत्रालय में अटक गई थी़ बाद में सरकार ने इस सूची को दिल्ली यूपीएससी को भेजी़ इसके बाद अब आईएएस बनने को सक्रिय हुए अफसरों ने दिल्ली की ओर रुख कर लिया है़ ये अफसर दिल्ली में अपने आकाओं के माध्यम से किसी भी तरह आईएएस बनने के लिए प्रयासरत हैं़
कौन है दौड़ में
महिला एवं बाल विकास विभाग एस़एस़रघुवंशी एवं डॉ़ संध्या व्यास
तकनीकी शिक्षा डी़ के़व्यास एवं एस़एऩअग्रवाल
जेल विभाग संजय गुप्ता
वाणिज्य कर विभाग रघुवीर उपाध्याय व शशि पांडे
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजेश बिसारिया
वाणिज्य व उद्योग विभाग सीएस धूर्वे एवं आरक़े़वाजपेयी
लोक निर्माण विभाग बीक़े़अरक एवं अखिलेश उपाध्याय
ग्रामोद्योग एस़एस़सिकरवार
वित्त विभाग नितिन नांदगांवकर एवं मिलिंद वाईकर
जनसंपर्क विभाग मंगला मिश्रा एवं सुरेश गुप्ता
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें