शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

आक्सीटोसिन बना कहर, पुलिस रोकेगी

प्रदेश में दुधारु जानवरों का दूध बढ़Þाने से लेकर फल और सब्जियों को उनके प्राकृतिक और वजन से ज्यादा वृद्धि देने वाला आक्सीटोसिन इंजेक्सन कहर बन गया है़ इस कारण न केवल दूध गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि दुधारु पशुओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है़ तमाम प्रतिबंधों के बावजूद आक्सीटोसिन इंजेक्सन के उपयोग तक पर रोक के बावजूद इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है़ इस खतरनाक इंजेक्सन को रोकने का काम अब स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस का सौंपा है़ इसके लिए राज्य के सभी पुलिस अधिक्षकों को एक परिपत्र जारी कर इसकी रोक के लिए सख्त निर्देश दिए हैं़
स्वास्थ्य विभाग को लगातार मिल रही आक्सीटोसिन का फल, सब्जियों और दुधारु पशुओं में दुरुपयोग की शिकायतों के बाद अब विभाग सजग हुआ है़ विभाग ने इस संबंध में एक परिपत्र जारी कर प्रत्येक जिले के पुलिस अधिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि इसका दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए़ विभाग के अनुसार प्रदेश में आक्सीटोसिन दवा का उपयोग इंडियन फार्माकोपिया-2010 के अनुसार आक्सीओसिक अर्थात गर्भाशय की मांसपेशियों को आकुंचन हेतु उत्तेजितकर प्रसव को उत्पनन करने या प्रसव की गति को बढ़Þाने के लिए किया जाना चाहिए़ डेयरियों में इसका उपयोग करने पर रोक है़
विभाग को बीते लंबे समय से आक्सीटोसिन दवा का उपयोग डेयरियों में भैसों का दूध निकालने, फलों और सब्जियों का आकार बढ़Þाने में उपयोग करने की शिकायतें मिल रही थी़ इन शिकायतों पर विभाग ने जांच तो नहीं कराई, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया है़ विभाग ने इस मामले में स्वास्थ्य अमले के बजाय पुलिस को इसकी रोकथाम करने में मदद के लिए लिखा है़ विभाग द्वारा जारी किए गए परिपत्र में सभी जिला पुलिस अधिक्षकों को कहा गया है कि वे पशुओं में इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रिवेंशन आफ क्रूऐल्टी एक्ट 1960 के अनुसार कार्यवाही करें़ इस कार्यवाही के तहत दुरुपयोग करते पकड़े जाने वाले पर पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि वह आरोपी को तीन माह का कारावास या 100 रुपए के जुर्मानें से दंडित कर सकते हैं़ साथ ही विभाग ने कहा है कि बिना प्रिस्क्रिप्शन के आक्सीटोसिन का विक्रय प्रतिबंधित है़ विभाग का साफ कहना है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 में आक्सीटोसिन से फल सब्जियों का आकार बढ़Þाने संबंधी विषय का कोई प्रावधान नहीं है़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें