रविवार, 18 दिसंबर 2011

कुलस्ते का करेंगे बहिष्कार

‘नोट फार वोट’ मामले में जेल गए भाजपा के पूर्व सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते के साथ भाजपा भले ही केन्द्र के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है, मगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कुलस्ते खिलाफ मोर्चा खोल दिया है़ गोंगपा ने आदिवासी समाज के लोगों से कुलस्ते का समाज से बहिष्कार करने की बात कही है़ साथ ही उनके साथ ‘रोटी और बेटी ’ व्यवहार तक बंद करने की घोषणा कर दी है़ गोंगपा द्वारा मंडला जिले में इसी माह समापन हो रही कुलस्ते सम्मान यात्रा को भी कालेझंडे दिखाने की बात कही है़
‘नोट फार वोट’ मामले मेंं जेल से बाहर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई जरुर कुलस्ते के सम्मान में यात्रा निकाल कर केन्द्र सरकार का विरोध कर रही है़ मगर कुलस्ते को अपने ही घर में आदिवासियों का नेतृत्व करने वाले दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मुसीबत खड़ी कर रहा है़ गोंगपा ने आदिवासियों को यह पैगाम दे दिया कि वे फग्गनसिंह कुलस्ते का जाति बहिष्कार करें, यहां तक की उनके साथ ‘रोटी-बेटी का व्यवहार भी न करें’़ गोंगपा के इस फरमान के बाद महाकौशल विशेषकर मण्डला जिले के आदिवासी मुखर होते नजर आ रहे हैं़ उन्होंने कुलस्ते का विरोध करने का मन बना लिया है़ वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा कुलस्ते के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है कि कुलस्ते ने संसद की मर्यादा का अपमान किया है़ वे पैसों के कारण जाति धर्म को भी भूल गए हैं़
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल मरावी ने लोकमत समाचार को बताया कि फग्गनसिंह कुलस्ते भले ही अपने को अब निर्दोष बताएं, मगर उनके जेल जाने के बाद यह साबित हो गया है कि उन्होंने जो कुछ किया वह गलत था़ श्री मरावी ने कहा कि उनके दामन पर जो दाग लगा है वह कभी धुलने वाला नहीं है़ उन्होंने कहा कि संसद में जब किसी वस्तु के ले जाने पर पाबंदी है तो कुलस्ते बड़े-बड़े नोट के बंडल कैसे लेकर सदन में पहुंचे़ अगर वे सच हैं तो उन्हें यह सब बताना चाहिए था कि पैसा कहां से आया था़ श्री मरावी ने कहा कि कुलस्ते ने ऐसा कर संसद का अपमान तो किया है साथ ही आदिवासी समाज को भी कलंकित किया है़ इस कारण आदिवासी समाज ने यह फैसला किया है कि हम कुलस्ते का जाति बहिष्कार करेंगे़ इसके अलावा उनके साथ ‘रोटी-बेटी’ व्यवहार भी नहंी करेंगे़ मरावी ने बताया कि डिंडोरी में भाजपा द्वारा निकाली गई कुलस्ते सम्मान यात्रा का भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विरोध करेगी और इसके समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगे़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें