छिंदवाड़ा में जनवरी माह में हो रही दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा अपने को संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी की दिशा तय करेगा़ इस बैठक में 11 दिन में पांच लाख सदस्य बनाने का संकल्प भी लेगा और कांग्रेस द्वारा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगा़
भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक जनवरी माह की 7 एवं 8 तारीख को छिंदवाड़ा में दो दिनों तक होना तय हो गया है़ इस बैठक में युवा मोर्चा ने कई संकल्प लेने के साथ संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसकी दिशा तय करने का निर्णय लिया है़ संगठन द्वारा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत युवा मोर्चा ने 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती से लेकर 23 जनवरी तक पांच लाख नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया है़ इसके अलावा आगामी तीन माह के कार्यक्रम इस बैठक में तय किए जाएंगा़
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती ने बताया कि मोर्चा ने अब तक जितनी भी बैठकें की हैं, वे सभी शहरों के बजाय जिला मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की है, इसका मुख्य कारण सरकार के कामों को ग्रामीण जनता के बीच पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है़ उन्होंने बताया कि हम इस बैठक में कांग्रेस द्वारा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएंगे और कांग्रेस की निंदा करेंगे़ इस बैठक में हम विवेकानंद जयंती से लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती तक 11 दिन निरंतर सदस्यता अभियान चलाकर पांच लाख नये सदस्य बनाने का निर्णय लेंगे और इतने सदस्य बनाएंगे़ इस बैठक में हम युवा आयोग बनाने के अलावा युवाओें से संबंधित सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिए गए हंै उन्हें लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार जताएंगे़
मोर्चा के कार्यालय मंत्री डॉ़ अनिल पचौरी ने बताया कि मोर्चा की इस बैठक में बीते तीन माह के कार्यों की समीक्षा की जाएगी इसके अलावा आगामी तीन माह के कार्यक्रम तय किए जाएंगे़ संगठन ने जो मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मोर्चा इस बैठक में रणनीति तय करेगा और सभी सदस्य उसके मुताबिक आगामी तीन माह तक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर काम करेंगे़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें