उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं हुई है, मगर मध्यप्रदेश के भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नजरें वहां के चुनाव पर टिक गई हैं़ भाजपा के नेताओं द्वारा वहां डेरा जमाने के बाद अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश चुनाव में पार्टी के समर्थन में वोट जुटाने की तैयारी शुरु कर दी है़ एक जिले में 50 कार्यकर्ता सपा मध्यप्रदेश से भेजेगी़
उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा, कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी के मध्यप्रदेश के नेताओं की नजरें टिक गई हैं़ नेताओं ने अब उत्तरप्रदेश के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना शुरु कर दिया है़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा संगठन के पदाधिकारी एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं का उत्तरप्रदेश में जमावड़ा लगने लगा है़ भाजपा के अलावा कांग्रेस नेताओं की सक्रियता भी लंबे समय से उत्तरप्रदेश में रही है़ इन दोनों दलों की सक्रियता को देखते हुए अब समाजवादी पार्टी ने भी उत्तरप्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है़ हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के यहां हुई शादी से लौटने के बाद मध्यप्रदेश के नेतााओं ने उत्तरप्रदेश के चुनाव के लिए सक्रियता बढ़Þाई है़ इन नेताओं ने अपने समर्थकों की सूची बनाकर मुलायम सिंह को भेजने की बात कही है़ सूची में वे सक्रिय कार्यकर्ताओं को उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं़
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव का कहना है कि प्रदेश के सपा नेता तो उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए जाएंगे ही, साथ ही मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी इस चुनाव के लिए भेजा जाएगा़ उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी पचास जिलों से कार्यकर्ताओं को उत्तरप्रदेश चुनाव में भेजने की तैयारी हम कर रहे हैं़ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के जिलों में तो अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा़ इसके अलावा हम उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं को भेजेंगे़ हमारा प्रयास यह है कि एक जिले में कम से कम पचास कार्यकर्ता वहां पहुंचें और समाजवादी पार्टी के समर्थन में हम वहां पर कार्य करें़ हमारा लक्ष्य यह है कि यादव नेताओं के अलावा हम अन्य समाज के नेताओं को भी वहां भेजेंगे ताकि उनका वे जातिगत आधार पर प्रभाव डालकर समाजवादी पार्टी के हित में काम कर सकें़
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें