मंगलवार, 13 दिसंबर 2011

कब्रिस्तान पर अतिक्रमण

राज्य में अतिक्रमणकारियों ने कब्रिस्तान की जमीन को भी नहीं छोड़ा है़ लोगों ने इस जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कार्य तक करा डाले़ वक्फ बोर्ड भी इस मामले में कार्यवाही करने में असमर्थ रहा है़ चौबीस जिलों में अब तक तीन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कब्रिस्तान की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है़ सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर शहर में हुए हैं़
अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने अब कब्रिस्तान की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरु कर दिया है़ वक्फ बोर्ड खुद इस मामले को जान रहा है, मगर वह कुछ करने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा है़ कब्रिस्तान की जमीन पर हुए अतिक्रमण को लोगों ने अब पक्के निर्माण में बदलना भी शुरु कर दिया है़ कहीं पर पक्की दुकानें बना ली गई हैं, तो कहीं पर शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण तक करा डाला है़ पूरे राज्य में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिकांश मामले राज्य के बड़े शहरों में हुए हैं़ सबसे ज्यादा अतिक्रमण ग्वालियर जिले में 150, भोपाल जिले में 88, इंदौर जिले में 43 होना पाया गया है़ ये मामले वे हैं जो वक्फ के सामने आए और वक्फ ने इन अतिक्रमण को हटाने के लिए कानूनी कार्यवाही की है़ इसके अलावा ऐसे भी कई मामले हैं जिन पर वक्फ बोर्ड कार्यवाही नहीं कर पाया है़
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष गुफरान-ए-आजम स्वयं इस बात को लेकर सहमत हैं कि राज्य के कई शहरों में कब्रिस्तान की जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण किया है़ जहां पर अतिक्रमण की शिकायत मिली या फिर वक्फ की जानकारी में आया वहां हमने इस मामले पर कार्यवाही की है़ उन्होंने बताया कि भोपाल सहित अन्य बड़े शहरों में वक्फ इस तरह के मामलों को लेकर गंभीर है और जल्द ही इन्हें हटाने की कार्यवाही करेगा़ उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के चौबीस जिलों में 341 प्रकरण वक्फ के सामने आए थे, जिन पर कार्यवाही की गई है़
कहां कितने प्रकरण
जिला संख्या
ग्वालियर 150
भोपाल 88
इंदौर 43
उज्जैन 17
विदिशा 13
रायसेन 05
सीहोर 04
मुरैना 03
रीवा 03
सागर 03
बैतूल 01
भिंड 01
बुरहानुपर 01
दमोह 01
दतिया 01
देवास 01
जबलपुर 01
मंदसौर 01
नरसिंहपुर 01
रतलाम 01
सतना 01
सिवनी 01
शहडोल 01
अनूपपुर 01

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें