शुक्रवार, 9 दिसंबर 2011

दो घंटे में दो ज्योर्तिलिंग के होंगे दर्शन

राज्य में स्थापित दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन अब श्रद्धालु दो घंटे में कर सकेंगे़ राज्य पर्यटन विकास निगम इन दोनों ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराने के लिए राज्य में हेलीकाप्टर का उपयोग करने जा रहा है़ इसी माह होने वाली संचालक मंडल की बैठक में यह फैसला हो सकता है़ अगर फैसले पर मोहर लगा दी गई तो नये साल में श्रद्धालुओं को यह तोहफा मिल सकता है़
एयर टेक्सी को मिली सफलता के बाद राज्य का पर्यटन विकास निगम अब नई पहल की शुरुआत कर रहा है़ देश भर में मध्यप्रदेश के इस प्रयास को सराहा गया, इसके बाद अब पर्यटन विकास निगम द्वारा राज्य के उज्जैन और औंकारेश्वर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र दो घंटे में कराने का प्रयास कर रहा है़ इसके तहत इंदौर-उज्जैन-औंकारेश्वर को हवाई मार्ग से जोड़कर श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर द्वारा दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने का प्रयास पर्यटन विकास निगम कर रहा है़ इस प्रयास को मूर्त रुप देने के लिए निगम के संचालक मंडल की बैठक 20 दिसंबर को होनी है जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी़ बैठक में वैसे तो अन्य मुद्दे भी है, जिनमें राज्य के पर्यटन स्थलों को संरक्षित कर पर्यटकों को लुभाने के प्रयास करने के, मगर इस मुद्दे को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव मुख्य रुप से जोर देकर पास कराना चाहते हैं़
पर्यटन विकास निगम द्वारा पूर्व में राज्य में एयर टैक्सी की शुरुआत की गई है, जिसे पर्यटकों द्वारा काफी सराहा गया है़ ये एयर टेक्सियां मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर के अलावा कान्हा किसली और बांधवगढ़Þ के लिए चलाई जा रही हैं़ इनकी सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सराहना भी हुई इसके बाद पर्यटन विकास निगम द्वारा हेलीकाप्टर द्वारा राज्य के दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने की योजना बनाई जा रही है़
पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष मोहन यादव का कहना है कि हमें एयर टेक्सी की सराहना के बाद यह विचार आया कि जब देश में बालटाल से अमरनाथ और केदारनाथ से गंगोत्री एवं यमनोत्री के लिए हवाई मार्ग से श्रद्धालु जा सकते हैं तो हम हमारे प्रदेश के ज्योतिर्लिंगों का क्यों नहीं हवाई मार्ग से दर्शन श्रद्धालुओं को करा दें़ उन्होंने बताया कि अगर 20 दिसंबर को संचालक मंडल ने यह निर्णय ले लिया तो हम जनवरी माह से इसे मूर्तरुप दे देंगे़ श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा हम राज्य के रीवा और सतना को भी एयर टैक्सी से जोड़ने जा रहे हैं़ इन दोनों स्थानों के लिए एक सप्ताह में एयर टैक्सी की शुरुआत कर दी जाएगी़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें