रविवार, 31 मार्च 2024

दिग्विजय सिंह ने शुरू की पदयात्रा, रोज चलेंगे 25 किलोमीटर

पदयात्रा के दौरान मतदाता से करेंगे मुलाकात, वोट देने की करेंगे अपील


भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज रविवार से अपनी पदयात्रा शुरू कर दी है. दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा को ‘वादा निभाओ’ नाम दिया है।  सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। रविवार को दिग्विजय सिंह ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना करने के बाद अपनी पदयात्रा शुरू की है। 

राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भी हैं। 33 साल बाद दिग्विजय सिंह अपनी परंपरागत सीट से चुनावी मैदान में है।  सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से राजगढ़ संसदीय सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। सिंह ने राजगढ़ संसदीय सीट में लगातार सक्रिय हैं, तो वहीं आज यानी रविवार से उन्होंने पदयात्रा की शुरुआत की है। इस मौके पर उन्होंने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना की. जिसके बाद पदयात्रा की शुरुआत की। 

प्रतिदिन चलेंगे 25 किलोमीटर

दिग्विजय सिंह की यह पदयात्रा एक विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करेगी. हालांकि दिग्विजय सिंह आठों विधानसभाओं में औसतन 20 से 25 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. विधानसभा के बाकी हिस्से में स्थानीय कांग्रेस के नेता पदयात्रा कर जनता को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराएंगे। 

2017 में की थी 192 दिन नर्मदा परिक्रमा

दिग्विजय सिंह की यह दूसरी पदयात्रा है. इससे पहले उन्होंने 30 सितंबर 2017 को नर्मदा परिक्रम शुरू की थी। इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने 110 सीटों को कवर किया था. नर्मदा परिक्रमा 192वें दिन में पूरी की थी। इस यात्रा का सियासी दृष्टिकोण से सकारात्मक परिणाम सामने आया। साल 2018 के विधानसभा में सत्ता से भाजपा हटी और कांग्रेस की सरकार आई। कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। अब एक बार फिर से दिग्विजय सिंह ने आज पदयात्रा की शुरुआत की है. इससे पदयात्रा से कांग्रेस को बहुत उम्मीदें हैं। 

भाजपा के नारे पर कसा तंज

पदयात्रा शुरू करने से पहले दिग्विजय सिंह ने मां बगलामुखी मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे मीडिया से चर्चा की।  जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार का नारा दे रहे हैं। इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि 400 तो कम है, वह तो 543 सीट जीतने की भी बात कह सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर कहा कि यह गलत हो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें