पवैया ने की बड़े नेताओं से मुलाकात
भोपाल। प्रदेश में भाजपा 24 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी तय कर चुकी है, इसके साथ ही उसे ग्वालियर-चंबल अंचल के दो पूर्व मंत्रियों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि अभी इन पूर्व मंत्रियों ने खुले तौर पर कुछ कहा नहीं है, मगर संगठन स्तर पर अपनी नाराजगी जता दी है।
ग्वालियर-चंबल अंचल के पूर्व मंत्रियों अनूप मिश्रा और जयभान सिंह पवैया भी टिकट ना मिलने से खफा नजर आ रहे हैं। जयभान सिंह पवैया ने तो संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी नाराजगी भी जताई है। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से भी इसे लेकर चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो पवैया और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के बीच रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई है। इसके अलावा पवैया ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की है। पवैया की मुलाकात को लेकर कहा जाने लगा है कि पवैया टिकट नहीं मिलने से नाराज है। इसलिए शायद उन्होंने टिकट वितरण को लेकर दोंनो दिग्गजों से मुलाकात की है, क्योंकि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और नरेन्द्र सिंह तोमर की केंन्द्र में अच्छी पैठ मानी जाती है। पवैया ग्वालियर या फिर गुना से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, मगर भाजपा ने दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। पवैया को कहीं से भी टिकट नहीं दिया गया है।
वहीं दूसरे पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे हैं। अनूप मिश्रा पूर्व में मुरैना संसदीय सीट से सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर वे दावेदारी जता रहे थे। मगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। इसके चलते वे खफा बताए जा रहे हैं। अब कांग्रेस मिश्रा पर डोरे डाल रही है। सूत्रों की माने तो अनूप मिश्रा की कांग्रेस के बड़े नेताओं से चर्चा हुई है। हालांकि अभी उन्होंने फैसला नहीं लिया है। सूत्रों का कहना है कि अनूप को कांग्रेस ग्वालियर से टिकट देकर लोकसभा चुनाव लड़ाने का प्रयास कर रही है। अनूप ने अभी पत्ते खोले नहीं है, मगर उनकी नाराजगी जरूर है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें