भोपाल। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज होने के कारण अब प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक वोट एक नोट अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान की शुरूआत राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। वे राजधानी के न्यू मार्केट में व्यापारियों से एक वोट और एक नोट मांगेंगे।
कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज होने के चलते पार्टी के सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। इसके लिए अब पार्टी ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए चंदा एकत्रित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेशभर में एक नोट एक वोट अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। कांग्रेस नेता संगठन के खाते सीज करने का मुद्दा मतदाता तक ले जाएंगे। कल सुबह 11ः30 न्यू मार्केट में व्यापारियों से एक वोट, एक नोट मांगेंगे। भोपाल के न्यू मार्केट से अभियान शुरू होगा।
लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक तरफ पार्टी के बड़े-बड़े नेता हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा था जिसके बाद पार्टी ने इसे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज करने और 1823 करोड़ का नोटिस भेजने को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर घर-घर जाने की तैयारी में है और इस बार का चुनाव लड़ने के लिए पार्टी लोगों से चंदा एकत्रित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें