भोपाल। लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार प्रचार अभियान में भी बदलाव करती नजर आएगी। भाजपा नेता इस बार हवाई यात्राओं के बजाय सड़क मार्ग के जरिए सभाएं और रैलियों को संबोधित करने पहुंचेंगे।
प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य तय कर चुकी भाजपा ने इस बार चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभाओं और रैलियों में पहुंचने वाले नेताओं को भी सड़क मार्ग के जरिए सभा स्थल तक पहुंचने को कहा है। इस तरह की तैयारियां भाजपा ने की है कि किसी एक स्थान पर नेता हवाई यात्रा के जरिए पहुंचें और उसके बाद उस अंचल में जहां-जहां उसे सभा और रैलियों में जाना है,वहां-वहां वह सड़क यात्रा करे। इसके पीछे भाजपा संगठन का मानना है कि हवाई यात्राओं के बजाय सड़क मार्ग से जाने से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं के बीच नेता पहुंच सकेंगे। इस दौरान बड़ी सभाओं के अलावा छोटे-छोटे गांवों भी ये नेता नुक्कड़ सभाएं ले सकेंगे। संगठन का मानना है कि अगर छोटे गांव में बड़े नेता पहुंचेंगे तो मतदाता के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी सही तरह से दे सकेंगे। इसके अलावा मतदाता का फीडबैक भी पता चल जाएगा। संगठन के इस फैसले के तहत मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेता भी हवाई यात्रा को कम करेंगे, बल्कि सड़क मार्ग का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करेंगे। संगठन की तैयारी तो यहां तक है कि बड़े-बड़े नेता की भी गांवों में नुक्कड़ सभाएं कराई जाएगी। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बड़े नेताओं को गांवों में भेजकर इस तरह की सभाएं कराने की योजना संगठन ने बनाई है।
दरअसल चुनाव की घोशणा के पहले जब केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह ग्वालियर दौरे पर आए थे, तभी उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को यह बात कही थी ि कवे अधिक से अधिक दौरे गांव-गांव करें। इसके अलावा चुनाव के दौरान नेता हवाई मार्ग से जाने के बजाय सड़क मार्ग से सभाओं के लिए जाएं। इस दौरान गांवों में पहुंचकर वे नुक्कड़ सभाएं भी करें। ष्शाह के निर्देश के तहत ही भाजपा संगठन ने अब हवाई यात्रा के बजाय सड़क मार्ग से मतदाता के बीच पहुंचने का फैसला किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें