भोपाल। प्रदेश में चार चरणों में होने वाले मतदान में प्रदेश के 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। इनमें छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर प्रदेश में सबसे कम मतदाता हैं। सात विधानसभा वाले इस
लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 28 हजार 701 मतदाता हैं। इनमें थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 11 हैं।
लोकसभा चुनाव में 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 पुरुष, 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 महिला और 1237 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 18 से 19 उम्र के 16 लाख से ज्यादा वोटर वोटिंग करेंगे। प्रदेश में वोटर संख्या के लिहाज से सबसे छोटी लोकसभा सीट छिंदवाड़ा और सबसे बड़ी सीट इंदौर है। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे कम 16 लाख 28 हजार 701 मतदाता हैं तो इंदौर सीट पर इनकी संख्या 25 लाख 2 हजार 529 है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में सात तो इंदौर में आठ विधानसभा सीट हैं। वहीं 2019 में सबसे ज्यादा मतदान भी छिंदवाड़ा सीट पर ही हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 82.39 प्रतिशत मतदान छिंदवाड़ा में हुआ था। जो प्रदेश में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत था।लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 28 हजार 701 मतदाता हैं। इनमें थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 11 हैं।
कहां कितने मतदाता
लोस क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेडर कुल
छिंदवाड़ा 822991 805699 11 1628701
बालाघाट 929434 941821 15 1871270
जबलपुर 957090 926224 97 1883411
मंडला 1048096 1048930 25 2097051
इंदौर 1263169 1239262 98 2502529
भोपाल 1191483 1127373 176 2319032

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें