भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखें घोषित होने के साथ ही प्रदेश में भाजपा ने भी अपने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा हर लोकसभा सीट के हिसाब से बनाई रणनीति पर चुनाव प्रचार को फोकस कर रही है। कमजोर सीटों पर उसका फोकस ज्यादा है। इन सीटों पर भाजपा के दिग्गज नेताओं की सक्रियता अब तेजी से बढ़ेगी।प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान की तारीखें तय होने के साथ ही भाजपा ने भी सक्रियता बढ़ानी ष्शुरू कर दी है। भाजपा ने प्रदेश की छिंदवाड़ा, बैतूल, मंडला, शहडोल, खरगोन, धार, रतलाम-झाबुआ सहित दर्जनभर सीटों पर दिग्गज नेताओं की टीम उतारने का फैसला लिया है। इन सीटों पर बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपेक्षा के अनुरूप वोट नहीं मिला था। इसके लिए भाजपा यहां पर हर बूथ को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को मतदान तक सक्रिय रखने की रणनीति पर काम कर रही है। इन सीटों में आदिवासी वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी खासा है। इसके लिए पार्टी का पूरा फोकस इस वर्ग के मतदाता पर है। सूत्रों की माने तो इन सीटों पर भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह के दौरे कराने की रणनीति बना चुकी है। साथ ही इन सीटों की कमान भी राश्टीय नेताओं को ही सौंपी गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश की 29 सीटों में से वर्तमान में भाजपा के कब्जे में 28 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के कब्जे में एक सीट छिंदवाड़ा है। इस चुनाव में भाजपा सभी 29 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।
प्रदेश में बनाएंगे जीत का इतिहास
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की घोषणा हो गई है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। चार फेज में प्रदेश की सभी 64523 बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता चुनावी निदान में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपील करती है सभी मतदान करें। देश को विकसित देश बनाने के लिए मतदान करें। प्रदेश में जीत का इतिहास बनेगा। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। देश में मोदी फिर से आएंगे।
कांग्रेस ने कहा चौंकाने वाले आएंगे परिणाम
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस बार बहुत ही चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। मंडलम,सेक्टर और बूथ तक कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी की है। दो-तीन दिन के भीतर सभी बची हुई सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी उनसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें