सोमवार, 12 अगस्त 2019

अब 20 अगस्त तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान


सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तारीख बढ़ा दी है. सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संसद सत्र के अलावा कई भाजपा शासित राज्यों में सत्र चलने के कारण सांसद और विधायक अभियान में समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते यह तारीख बढ़ाई गई है.
भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान की तारीख 11 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी है. भाजपा इसके पीछे यह तर्क दे रही है कि सांसद और विधायक संसद सत्र और विधानसभा सत्र के चलते सदस्यता अभियान में पूरी तरह नहीं जुट पाए थे, जिसके चलते यह तारीख बढ़ाई गई है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि कई राज्यों में कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की तारीख भी बढ़ाने की मांग की थी, जिसके चलते यह तारीख बढ़ाई गई है. भाजपा यह दावा भी कर रही है कि पार्टी ने 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है. 
सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंंह चौहान ने कहा कि  पार्टी ने सदस्य्ता अभियान की तारीख 20 अगस्त कर दी है. मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संसद का सत्र चल रहा था. कई भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी, इसलिए सदस्य्ता अभियान में सांसद और विधायक समय नही दे पाए थे इसलिए 20 अगस्त की तारीख की गई है. पहले 11 अगस्त आखरी तारीख थी. 
यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा  ने 6 जुलाई से देशभर में सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी. भाजपा पूरे देश में इस अभियान को जोरशोर से चला रही है भाजपा का मानना था कि जिन लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है उन सबको पार्टी से जोड़ दिया जाए. वहीं सदस्यता अभियान को लेकर मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी लक्ष्य पूरा नहीं होने बातें भी सामने आई थी, जिसके चलते भी यह तारीख बढ़ाई गई हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें