मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है सरकारपूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास मेरे खिलाफ सबूत हैं तो कार्रवाई करें. उन्होंने आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू तो कमलनाथ की कपिला गाय बन गई है.
मध्यप्रदेश में ई-टेंडरिंग घोटले को लेकर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर ईओडब्ल्यू का कसता शिकंजे को लेकर आज फिर मिश्रा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं छात्र जीवन से राजनीति कर रहा हूं और मैं चुनौती देता हूं कि सबूत हो तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू तो कमलनाथ की कपिला गाय बन गई है. ई-टेंडर के माध्यम से मेरे चरित्र की हत्या की कोशिश की जा रही है. मेरे यहां आज तक कोई छापा नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के काम कर रही है. ई टेंडर में 7 विभाग भी शामिल हैं, लेकिन उन विभागों के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है. इसके माध्यम से कमलनाथ सरकार केवल मेरे चरित्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है. वहीं इस मामले को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष से अगर कमलनाथ, नरोत्तम को डराना चाहते हैं तो किसी मुगालते में ना रहें. नरोत्तम के साथ पूरी पार्टी खड़ी है,वे अकेले नहीं हैं.
उमा, शिवराज का मिला है समर्थन
ई-टेंडरिंग घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर ई ओब्ल्यू द्वारा कसे जा रहे शिकंजे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान भी मिश्रा के समर्थन में आ चुके हैं. पिछले दिनों उमा भारती ने टष्ट्वीट के जरिए कहा था कि मैं नरोत्तम मिश्रा को 1985 से जानती हूं वह मेरे सशक्त सहयोगी रहे हैं. उन्होंने कहा था कि सरकार द्वारा उनकी छवि को खराब करने का सरकार कुत्सिक प्रयास कर रही है जो निंदनीय है. उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश में सरकार बने 7 महीने हो चुके हैं, अचानक इस प्रकार की कार्रवाई यह इंगित करती है कि मिश्रा का मनोबल गिराने का प्रयास हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उमा भारती के बाद मिश्रा का समर्थन किया था. उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता है, कांग्रेस सरकार उन्हें जबरन फंसाने की कोशिश कर रही हे, जब ई-टेंडर में कुछ काम ही नहीं हुआ तो घोटाला कैसा. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी मिश्रा के साथ खड़ी है, यह सिर्फ दबाव की राजनीति है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें