मंगलवार, 13 अगस्त 2019

मंत्री ने कहा शिवराज चापलूस, भड़क गए पूर्व मंत्री

जीतू पटवारी 
 पूर्व  मंत्री ने कहा सोनिया, कमलनाथ के पैर धोकर करें चरणामृत
मध्यप्रदेश में धारा 370 को लेकर चल रही जुबानी जंग थमने के बजाय तेज होती जा रही है. राज्य के केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चापलूस बताया. उन्होंने कहा कि  वे मोदी, शाह की पूजा तो क्या, उनके पैर धोकर भी पीएं तो हमें आपत्ति नहीं. इस पर भाजपा के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी पलटवार करने से नहीं चूके. उन्होंने पटवारी को नसीहत दी कि वे पद की मर्यादा का ख्याल रखकर बयानबाजी करें, इतना हीं नहीं उन्होंने कहा कि पटवारी सोनिया गांधी के पैर धोकर चरणामृत पीएं.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान को लेकर आज फिर राज्य का सियासी पारा तेज हुआ. राज्य के उच्च शिक्षा और खेल मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शिवराज सिंह चौहान को चापलूस बताया. पटवारी ने ट्वीट कर पलटवार किया है और लिखा है कि शिवराज जी, आप भाजपा में अपनी साख खत्म होने के डर से उसे बचाने के लिए मोदी-शाह की पूजा तो क्या उनके पैर धोके पानी पियो तो भी हमें कतई आपत्ति नहीं, लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी पर टिप्पणी बार बार टिप्पणी आपके मानसिक दिवालियापन

को दर्शा रहा है. जीतू ने कहा कि मध्यप्रदेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मोदी-शाह की चापलूसी में मशगूल शिवराज सिंह मध्यप्रदेश की मर्यादा का ख्याल रखें. आप 13 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, मध्यप्रदेश की जनता को पहले एहसास था कि मुख्यमंत्री चुना लेकिन क्या पता था कि चापलूस चुना...
सोनिया, कमलनाथ के पैर धोकर पीएं चरणामृत
मंत्री जीतू पटवारी के बयान पर  शिवराज सरकार में मंत्री रहे रामपाल  सिंह भड़क गए और उन्होंने कहा कि पटवारी सोनिया गांधी और कमलनाथ के पैर धोएं और  चरणामृत पिये, पर ऐसी बयानबाजी न करें. साथ ही उन्होंने पटवारी को नसीहत देते हुए कहा कि जीतू  मंत्री पद की गरिमा का ख्याल रखें. वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा कि दिन ब दिन कांग्रेस के नेताओं का स्तर नीचे गिरता जा रहा है, ये बताता है कि उनके जहां सब कुछ ठीक नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें