![]() |
| प्रभात झा |
परिवारवाद का आरोप लगाते हुए झा ने कहा कि कांग्रेस अगर पार्टी होती तो अध्यक्ष कोई और बनता. कांग्रेस पर एक परिवार हावी है इसलिए मुखिया को अध्यक्ष बनाया गया है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि परिवार में यही होता है. राहुल पर चुटकी लेते हुए प्रकाश झा ने सवाल किया है कि राहुल गांधी बताएं कि आखिर कहां हैं उनकी युवा टीम. दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस में युवाओं को तरजीह देने के बात की थी, राहुल गांधी ने इसके साथ ही ये भी बयान दिया था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव गांधी परिवार से अलग होगा. इसी भाजपा नेता ने निशाना साधा है.
मुख्यमंत्री ने दी सोनिया गांधी को शुभकामना
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं दी. चुनौतियों के इस दौर में उनके दीर्घकालीन अनुभव का लाभ व मार्गदर्शन सभी को मिलेगा. उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला और देश के किसानों, गरीबों, युवाओं और समाज के अंतिम कतार के लोगों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया. हमें राहुल गांधी के नैतिक मूल्यों और आदर्शों पर गर्व है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें