रविवार, 18 अगस्त 2019

धर्म के नाम पर दिखावा नहीं करती कमलनाथ सरकार


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक, विश्व में प्रदेश की पहचान उज्जैन के धार्मिक स्थल महाकाल मंदिर के विकास की योजना को मूर्त रूप देकर यह साबित कर दिया कि वर्तमान कमलनाथ सरकार पिछली सरकार की तरह धर्म के नाम पर दिखावा नहीं करती अपितु काम में विश्वास रखती है.
सलूजा ने बताया कि पूर्व की 15 वर्ष की भाजपा सरकार में राम वन गमन पथ के निर्माण से लेकर गौ माता के संवर्धन-संरक्षण व गौशालाओ के निर्माण एवं महाकाल मंदिर के विस्तार व व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए. जो खुद को सच्चे गौ भक्त बताते थे, उनके राज में एक भी गौशाला के निर्माण को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ. गौमाता दर बदर भटकती रही.  वहीं जिस भगवान राम के नाम पर जनता को गुमराह कर ये लोग राजनीति करते हैं , उस राम वन गमन पथ के निर्माण की भी अपनी सरकार में उन्होंने कोई सुध नहीं ली.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व में प्रदेश की पहचान बन चुके, करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में उसके वर्तमान स्वरूप से बगैर छेड़छाड़ करें , करोड़ों रुपए की राशि से मंदिर के विस्तार व व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आज विकास की कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान किया.  सलूजा ने कहा कि पुजारियों के मानदेय में पहले से ही वृद्धि की जा चुकी है और ऐसे में महाकाल मंदिर के विस्तार व व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जो निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है. उन्होंनेक कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ निरंतर अपने वचन पत्र के वादे पूरे करने के साथ साथ निरंतर जन हितेषी निर्णय ले रहे हैं और अपने 8 माह के कार्यकाल में ही उन्होंने बता दिया है कि यह सरकार घोषणा करने वाली नहीं अपितु काम करने वाली सरकार है.जनहित के मुद्दों पर यह सरकार त्वरित गति से निर्णय लेती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें