रविवार, 11 अगस्त 2019

शिवराज तो नेहरु के पैर की धूल भी नहीं : दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सिंह नेहरु के पैर की धूल भी नहीं है.
सिंह ने यह बात आज सीहोर जिला मुख्यालय पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही. सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर सीहोर पहुंचे थे. सिंह ने यहां पर धारा 370 को लेकर कहा कि मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, देखिए आज कश्मीर जल रहा है. इन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अपील करता हूं कि इस समस्या को जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा. सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बयान को लेकर कहा कि शिवराज सिंह तो जवाहरलाल नेहरु के पैर की धूल भी नहीं है. वहीं सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को सिंह ने सही बताया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें