बारिश हुई तो छतरी लगाकर किया जाएगा विरोध
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार भाजपा की साजिश के चलते 30 जून को सौ दिन पूरे होने पर काले झंडे दिखाकर विरोध करने का फैसला लिया है। इस दौरान अगर राजधानी में बारिश हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े वाली छतरी लगाकर विरोध जताएंगे। पार्टी पूरे प्रदेश में कल काला दिवस मनाएगी।
यह बात आज राज्य के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कल 30 जून को जनता द्वारा चुनी गई कमलनाथ सरकार को भाजपा की साजिश के चलते अपदस्थ हुए 100 दिन का समय पूरा हो रहा है। इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे या बारिश होने पर काली छतरी लेकर विरोध जताएंगे। उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जून को लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे हो रहे है। भाजपा ने 100 दिन पहले मध्यप्रदेष में कमलनाथ की मजबूत सरकार को अपदस्थ किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का भाजपा ने 100 दिन पहले अपमान किया था इसलिए कांग्रेस इसका विरोध जताऐगी।
मंत्रिमंडल विस्तार पर जताई आपत्ति
पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने शिवराज मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी जल्दी में विस्तार क्यों कर रही है, जब राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में बहुज ज्यादा फूट है, भाजपा के अधिकतर नेताओं में कलह है।ष्मंत्री मंडल विस्तार के बाद भाजपा में बहुत कलह बढ़ेगी।
बैनर पर लिखा होगा कालादिवस
प्रदर्षन के दौरान पूरे प्रदेश में जिला, शहर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियां निर्धारित स्थान पर एकत्रित होकर लोकतंत्र की हत्या कर बनाई भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे ‘काला दिवस’ लिखा हुआ बैनर, काले झंडे लिए और हाथों में काली पट्टी बांधकर भाजपा सरकार का विरोध कर प्रदर्शन करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें