राज्य में पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में आज राज्य के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी साइकिल चलाकर पेट्रोल पंप पहुंचे और विरोध जताया। पटवारी का समर्थन पेट्रोल पंप पर उपस्थित लोगांे ने भी किया।
पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में राज्य के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी आज अपने निवास से टीटी नगर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने यहां पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों से बातचीत की और उनसे बढ़ी कीमतों का विरोध करने को कहा। इस दौरान लोगों ने पटवारी की बात का समर्थन किया। पटवारी ने कहा कि महामारी के इस दौर में लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम करना कम करना चाहिए था, लेकिन दाम बढ़ा दिए गए, जिससे परेशान लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान डीजल-पेट्रोल 35 रूपए करने का वादा करके सरकार में आए थे, लेकिन आप तो इसे 100 रूपए पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. कोरोना महामारी के दौर में जब अर्थव्यवस्था चैपट हो रही है, ऐसे समय में आपको लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना था, लेकिन आपने दाम रोजाना बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने मांग की कि केन्द्र और राज्य सरकारों को दलगत भावना से उपर उठकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम कीजिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें