मंगलवार, 30 जून 2020

बिकाऊ लोगों के साथ मिलकर बनाई अलोकतांत्रिक सरकार


कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

मध्यप्रदेष मंे शिवराज सरकार के सौ दिन पूरा होने पर आज कांग्रेस ने प्रदेषभर में काला दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला भी जलाया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने बिकाऊ लोगों के साथ मिलकर अलोकतांत्रिक सरकार बनाई है।
प्रदेष में आज शिवराज सरकार के सौ दिन पूरा होने पर कांग्रेस ने राजधानी सहित पूरे प्रदेष में काला दिवस मनाया। इस अवसर पर राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए और भाजपा सरकार के पुतले जलाए। रोषनपुरा चैराहे पर पूर्व मंत्री पीसी ष्षर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह चैहान सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेताओं के फोटो लगाकर पुतले जलाएं। इसके साथ ही आसमान पर काले गुब्बारे भी छोड़े। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि भाजपा ने संविधान की हत्या की है। उसने जनता द्वारा चुनी गई सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि सौ दिन के भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेष गर्त में चला गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनी हुई सरकार गिराने के पीछे भाजपा की साजिश थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सांवेर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ये बात स्वीकार कर चुके हैं। कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता कर काला दिवस मना मना रही है।
एनएसयूआई ने जलाया पुतला

एनएसयूआई ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चैकसे पर के नेतृत्व में शिवराज सरकार और कानून व्यवस्था का पुतला फूंक कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराज सिंह द्वारा पहले तो लोकतंत्र की हत्या की गई और अब प्रदेश की पूरी कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में लगातार आपराधिक प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसी बीच मंडला में एनएसयूआई पदाधिकारी सोनू परोचिया की हत्या दिनदहाड़े बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने कि लेकिन शिवराज सरकार हाथ पर हाथ रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार करने में लगी हुई है।  
भाजपा लोकतंत्र पर धब्बा
कांग्रेस ने अपने अधिकारित टवीटर पर टवीट कर कहा कि  भाजपा के मुख्यमंत्री ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की संलिप्तता को उजागर कर भाजपा के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है। भाजपा देश के लोकतंत्र पर धब्बा है। कांग्रेस ने कहा कि आज से ठीक 100 दिन पहले भाजपा ने मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंटा था। 15 साल सरकार में रहने के बाद भी इतनी सत्ता हवस थी। शिवराज सिंह चैहान  जनादेश की हत्या के लिए भगवान भी तुम्हें माफ नहीं करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें