भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच भाजपा ने प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कल 28 जून को प्रदेष भर में प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाएगी।
यह जानकारी आज प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए दी। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को चीन का दलाल बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि देश में कुटीर उद्योग को खत्म करने के लिए कमलनाथ जिम्मेदार है। ष्षर्मा ने कहा कि चीन को फायदा पहुंचाने के लिए आयात शुल्क छूट 40 से लेकर 200 तक दी थी, जिसके चलते देश के छोटे और कुटीर उद्योगों का खात्म हुआ। इतना बड़ा अपराध कमलनाथ ने वाणिज्य मंत्री रहते हुए किया था, इसके विरोध में भाजपा प्रदेशभर में कमलनाथ का विरोध करते हुए पुतला दहन करेगी।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लघु उद्योग तथा व्यापार को बड़ा झटका लगा है। हमारे देश के गांव-गांव तक मिट्टी, लोहा, लकड़ी आदि पर आधारित लघु उद्योग कमल नाथ की हरकत के कारण तबाह हो गए। हमारे कुशल कारीगर, जो अपने घरों में रहकर बर्तन, खिलौने, दोने, पत्तल, कृषि उपकरण, घड़ियों के डायल और अगरबत्ती आदि बनाने का काम करते थे, वे अचानक बेरोजगार हो गए।
देश और देशवासियों के साथ की गद्दारी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए कमलनाथ ने देश और देशवासियों के साथ गद्दारी की। भारतीय जनता पार्टी ऐसे गद्दारों को देश की जनता के सामने बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि वही कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 15 महीने में उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ भी गद्दारी की। शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं को बंद कर कमलनाथ सरकार 15 महीने ट्रांसफर उद्योग और भ्रष्टाचार में व्यस्त रही।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें