सोमवार, 29 जून 2020

जो मातृत्व सुख नहीं दे सकती वे मां को गाली दे रही है


कांग्रेस का प्रज्ञा पर पलटवार

मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादित बयान देकर कांग्रेस के निषाने पर आ गई है। कांग्रेस ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि जो मातृत्व सुख को नहीं जानती, वह आज मां गाली दे रही हैं।  
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर  ने रविवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं केा संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर बयान दिया था कि जिनकी मां विदेशी हो, उससे देशभक्ति की क्या उम्मीद की जा सकती है. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई। कांगे्रस ने सांसद के बयान का विरोध किया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि मां, मां होती है. न देसी होती है और न ही विदेशी होती है। जो लोग मातृत्व के सुख से वंचित हो जाते हैं, वो नहीं जानते हैं कि मातृत्व क्या होता है. ममता को गाली देने की जो चेष्टा है, जो पूरी दुनिया और समूचे जगत में निंदनीय है.उन्होंने कहा कि ये भाजपा का दुर्भाग्य है कि जिन्होंने मातृत्व सुख नहीं जाना, वो मां को गालियां बकते हैं और जिन्होंने पितृत्व सुख नहीं जाना, वो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गाली बकते हैं. देश की यही परिस्थिति है और यही देश का दुर्भाग्य है।
साध्वी होने का ढ़ोंग करती है प्रज्ञा
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के राहुल गांधी पर दिये बयान पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नही हैं वो साध्वी होने का ढोंग करती हैं। उन्होने कहा कि बीमारी का नाम लेकर वो जनता के बीच से गायब हो गई। शहीद हेमंत करकरे के लिए साध्वी ने अपशब्दों का प्रयोग किए, ये गांधी की फालोवर नहीं गोडसे की फालोवर हैं। शर्मा ने  कहा कि प्रज्ञा ने राहुल के बारे में जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह निंदनीय है। उन्हें शायद पता नहीं है कि राहुल की पांच पीढ़ियों ने देश हित के लिए बलिदान दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें