शुक्रवार, 26 जून 2020

कमलनाथ ने चीन के एजेंट के रुप में किया काम


कांग्रेस ने कहा कि झा की मानसिक स्थिति हो गई खराब

भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कमलनाथ को चीन का एजेंट बताया। झा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीन के एजेंट के रुप में कार्य किया। वहीं कंाग्रेस ने भी इसका करारा जवाब देते हुए कहा कि प्रभात झा की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, इसके चलते वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
झा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन से आज तनातनी चल रही हैं, वहीं राहुल गांधी और कांग्रेस चीन की भाशा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन का आयात ष्षुल्क कम करके राहुल गांधी फ़ाउंडेशन को फायदा पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस सच को गांव गांव तक फैलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी केन्द्रीय मंत्री रहते हुए चीन के एजेंट के रुप मंे काम किया था।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पलटवार में कहा कि प्रभात झा की मानसिक स्थिति हम समझ सकते हैं, जब से उनके कट्टर विरोधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, तब से वो बेचैन हैं और उसी बौखलाहट में इस तरह के अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं।
 सलूजा ने कहा कि शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सितंबर 2011 की चीन यात्रा पर गए थे और 2016 की 19  से 23 जून तक की 5 दिवसीय चीन यात्रा पर गए, इसके बाद शिवराज सिंह के ट्वीट याद दिलाया गया।  इसके साथ ही नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि प्रभात झा को यह भी याद रखना चाहिए कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने चार बार चीन की यात्रा की थी, और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पांच बार चीन की यात्रा की हैं। तंज कसते हुए कहा कि किस प्रधानमंत्री ने चीन के प्रधानमंत्री को झूले झूलाए हैं, यह भी सबको पता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें