मंगलवार, 30 जून 2020

सरकार करा रही कमलनाथ और उनके सहयोगियों की जासूसी


कांग्रेस ने लगाया आरोप, अधिकारियों को दी चेतावनी

मध्यप्रदेष में उपचुनाव से पहले सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने षिवराज सरकार पर आज गंभीर आरोप लगाए है। कंाग्रेस का आरोप है कि सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सहयोगी कांग्रेस नेताओं के फोन टेप करा रही है।
कांग्रेस की ओर से यह आरोप आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेष कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया। प्रेस कांफें्रस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पटवारी ने शिवराज सरका के सौ दिन पूरा होने पर सरकार की नाकामी को गिनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सहयोगियों के फोन टेप कराकर जासूसी कर रही है। इसके लिए पटवारी ने अधिकारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तीन महीने की सरकार और अधिकारी इस तरह की हरकत करने लगें तो यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो क्या है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे दबाव से बचें और सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई न करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें