रविवार, 28 जून 2020

विजयवर्गीय के समर्थन में उतरी भाजपा


पूर्व विधायक शेखावत को संगठन ने किया तलब

भाजपा के राश्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। शेखावत को संगठन ने भोपाल तलब किया है। संगठन पूर्व विधायक पर कार्रवाई कर सकता है।
पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाजपा संगठन मंे चिंता खड़ी हो गई है। पूर्व विधायक के बयान को संगठन ने गंभीरता से लिया है और उन्हें भोपाल तलब किया है। प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्षर्मा ने कहा कि भंवर सिंह को भोपाल बुलाया गया है। पहले उन्हे समझाइश दी जाएगी। यदि वे नहीं माने तो पार्टी उन पर सख्त कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि भंवरसिंह  शेखावत ने कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को राजनीति में स्थापित करने के लिए भाजपा के कई नेताओं को हरवाया है। विजयवर्गीय कांग्रेस के लिए फडिंग करते हैं। आने वाले उपचुनावों में कैलाश से पार्टी को नुकसान हो सकता है। शेखावत के अनुसार, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय की इस तरह की कार्यशैली के बारे में पार्टी वरिष्ठों से कई बार चर्चा की है लेकिन पार्टी उन पर कोई एक्शन नहीं लेती।
शेखावत ने कहा था कि पिछले विधानसभा चुनाव में न केवल मेरे, बल्कि कई सीटों पर बागी प्रत्याशी उतारकर उन्होंने पार्टी को हरवाया। अब वे उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रत्याशियों वाली पांच सीटों पर पार्टी को चुनाव हरवाकर अपनी हार का बदला लेना चाहते हैं। इसीलिए सांवेर, बदनावर सहित पांच सीटे चुनी है। ष्षेखावत का कहना है कि सिंधिया ने क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में दो बार कैलाश को हराया है, इस तरह से वे अब पांचों सीटों पर सिंधिया समर्थकों को हराकर हार का बदला लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें