छिंदवाड़ा में लगे विधायक, सांसद गुमशुदा के पोस्टरमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ और उनके पुत्र नकुल नाथ के लापता होने के पोस्टर छिंदवाड़ा में लगाए गए हैं. इस पोस्टर में उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 21 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है.
दो महीने पहले मुख्यमंत्री पद से हटे कमलनाथ को लेकर उनके निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा में सियासत तेज हो गई है. छिंदवाड़ा में कलेक्ट्रेट, तहसील, पार्क के समीप छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में उनके वापस लाने वाले को 21 हजार रुपए का इनाम देने की बात लिखी गई है. पोस्टर में यह भी लिखा है कि इस संकट काल में छिंदवाड़ा की जनता उन्हें ढूंढ रही है. आज मंगलवार की सुबह यह पोस्टर शहर में कई स्थानों पर देखे गए. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि चिट्ठी ने कोई संदेश जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए. यह पोस्टर किसने लगाएं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पोस्टर पर प्रकाशक के रुप में समस्त छिंदवाड़ा विधानसभा एवं छिंदवाड़ा लोकसभा लिखा गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें