राजधानी में हुई 39 मरीजों की छुट्टीभोपाल के दो वर्ष के बालक गर्व किरार ने कोरोना को पराजित कर दिया. गर्व को गत 9 मई को कोरोना पाजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनके साथ उनकी मां ऋषिका भी अस्पताल में रही.
गर्व को आज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. उसे मिलाकर आज यहां चिरायु अस्पताल से 39 व्यक्तियों को पूरी तरह स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया. अपने 2 वर्षीय नन्हें बालक गर्व किरार के पाजिटिव आने के साथ ही अस्पताल में उसकी मां ऋषिका भी रही. उन्होंने बताया कि अपने बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर वो चिंतित थी, लेकिन यहां अच्छा इलाज और घर जैसा माहौल मिला तब मेरी चिंता खत्म हुई. अब वे अपने स्वस्थ बच्चे को लेकर अपने घर जा रही है. कोरोना योद्धा थाना प्रभारी 52 वर्षीय निरंजन शर्मा आज स्वस्थ होकर घर लौटे. उन्होंने बताया कि 9 मई को कोरोना पाजिटिव आने के बाद वे स्तब्ध थे, लेकिन अच्छे इलाज और बेहतर प्रबंधन से आज वे स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे है. आज डिस्चार्ज हुए जहांगीराबाद निवासी 66 वर्षीय हरीशचंद्र यादव ने बताया कि जब वे 9 मई को अस्पताल आए तो मन में बहुत डर था, लेकिन यहां की व्यवस्था, अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सो के व्यवहार से उनका डर दूर हो गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें