मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने से सरकार की चिंता बढ़ गई है. राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया और उज्जैन के विधायकों से जानकारी लेकर कमियों को जाना. इसके बाद उन्होंने उज्जैन कलेक्टर से चर्चा की और उन्हें फटकार भी लगाई.
उज्जैन में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिदिन वहां पर कोरोना पाजिटिव मरीज मिल रहे हैं. इसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ी है. राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने आज उज्जैन के विधायकों से वीडियो कांफे्रंसिग की और उज्जैन में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कमियों को जाना. इस दौरान विधायकों ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई तो कुछ विधायकों ने कमियां भी गिनाई. विधायकों की बात सुनने के बाद मंत्री ने कलेक्टर से सीधी चर्चा की और उन्हें फटकार लगाई और जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही.
गौरतलब है कि उज्जैन में लापरवाही के चलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पर गाज गिर चुकी है. आज उज्जैन में कोरोना के फिर नए मामले सामने आए हैं. उज्जैन के हालातों पर चर्चा करने के बाद मंत्री ने कोरोना से जूझकर वापस घर आए और इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने वाले आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा से फोन पर बात की. मंत्री नेउनके प्रयासों की तारीफ कर उन्हें बधाई दी है. बता दें कि आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा कोरोना पाजिटिव पाए गए थे फिलहाल वो हैं पूरी तरह स्वस्थ है. ठीक होने के बाद उन्होंने अपना प्लाज्मा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए दान किया है. उनके इस प्रयास पर मंत्री ने सराहना की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें