मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ढंूढने पर कांग्रेस ने 5 हजार रुपए का इनाम रखा है. कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा है कि जो सांसद हो ढूंढकर लाएगा उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा साथ ही उसे प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा.
राजधानी भोपाल में कोरोना संकट के बीच सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा द्वारा सांसद के इस कठिन दौर में अपना दायित्य न निभाने और लोगों के बीच न पहुंचने को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद आज कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सांसद और भाजपा पर इसे लेकर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि राजधानी में कोरोना का कहर बढ़ रहा है और इस संकटकाल में सांसद नदारद हैं. सक्सेना ने कहा कि भोपाल के नागरिक अपने सबसे गंभीर संकट काल से गुजर रहे हैं ऐसे समय भोपाल की सांसद का गायब हो जाना अपने दायित्वों से भागने का जहां दुष्कर्म हैं. वहीं संविधान की जो शपथ ली है उसका भी पूर्णत: हनन हैं. उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को ढूंढकर लाने वाले को मेरी और से 5 हजार रुपयों का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.
सक्सेना ने कहा कि इस बीमारी से सैंकड़ों लोग संक्रमित हैं. दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. उनहोंने कहा कि सैकड़ों लोग अब भी कोरोना से संक्रमित होकर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे विषम संकट काल में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर गुमशुदा हैं. ये बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें