
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य में रेड जोन वाले जिलों की संख्या बढ़ सकती है. प्रदेश का खंडवा जिला नया रेड जोन बन सकता है. उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन जिले अब संभल रहे हैं, हमारा प्रयास है कि यहां पर अब कोई मौत न हो.
स्वास्थ मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर, भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. सरकार ने इस पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया है. इसके चलते अब यहां पर पाजिटिव केसों की संख्या में भी कमी आई है. उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जिले अब संभल गए हैं. कोशश अब यह है कि कोरोना से कोई मौत न हो. उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में कोराना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. प्रवासी मजदूरों के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई. सबसे पहले खंडवा नया रेड जोन बन सकता है. वहीं सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी कर ली है. संक्रमण फैल भी सकता है, और नहीं भी, इसे लेकर आशंका बनी है.
कोरोना के साथ जीने की डालनी होगी आदत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें अब कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी. उन्होंने कहा कि जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आती, तब तक हमें कोरोना वायरस के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना का डर अब समाप्ति की ओर है. मंत्री ने कहा कि जो प्रवासी मजदूर मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों से आ रहे हैं उनकी वजह से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. मध्यप्रदेश में जहां-जहां मजदूर आ रहे हैं. वहां वहां क्वारंटाइन सेंटर बना रहे हैं. जिला कलेक्टर से बात करके सावधानियां बरत रहे हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें