मध्यप्रदेश में कोरोना संकट के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच एक दूसरे को लेकर कटाक्ष करते हुए बयानबाजी का दौर भी जारी है. कांग्रेस द्वारा कभी सरकार को घेरा जाता है, तो जवाब में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस को प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के लिए जिम्मेदार बताते हैं. इसके चलते आज भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जमाती दोनों एक मां के दो बेटे हैं.
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस द्वारा राशन की कालाबाजी को लेकर लगातार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस अपना मुंह बंद ही रखे तो अच्छा होगा. भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा में दिन रात लगा है और लगा रहेगा. कांग्रेस के पेट मे दर्द नहीं होना चाहिए. शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार की वजह से प्रदेश में कोरोना फैला है. मध्यप्रदेश में कोरोना फैलने की वजह ही कमलनाथ सरकार और जमाती हैं. इतना नहीं उन्होंने कहा कि जमातियों और कांग्रेस को भाई-भाई बताया और कहा कि कांग्रेस और जमाती एक मां के दो बेटे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें