मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पीताबंरा मंदिर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पीतांबरा मंदिर ट्रस्ट ने विशेष तांत्रिक अनुष्ठान का आयोजन किया. 10 दिनों तक चले इस अनुष्ठान में पंडितों ने मंत्रोच्चार के जरिए कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष आहुतियां दी. अनुष्ठान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा भी सपरिवार शामिल हुए और पूर्णाहुति दी.
विश्व स्तरीय आपदा कोरोना संक्रमण को लाक डाउन चल रहा है. इस दौरान राज्य के दतिया स्थित पीतांबरा शक्तिपीठ पर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए विशेष तांत्रिक अनुष्ठान किया गया. यह अनुष्ठान पीतांबरा मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया गया था. 10 दिन तक चले इस अनुष्ठान में पंडितों ने मंत्रोच्चार किया और कोरोना को रोकने के लिए आहुतियां दी. अनुष्ठान की पूर्णाहुति के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया. मिश्रा दतिया से विधायक हैं, इस नाते उन्हें आमंत्रित किया गया था. अनुष्ठान की पूर्णाहुति में वे सपरिवार पहुंचे और आहुति भी दी.
गौरतलब है कि धार्मिक ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि इस विशेष अनुष्ठान के बाद गुप्त संकटों से निपटा जा सकता है, इसलिए पीतांबरा पीठ ट्रस्ट द्वारा इस अनुष्ठान का निर्णय लिया गया था. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पहले जब 1962 में जब चीन ने भारत पर हमला किया था तब भी देश को बचाने के लिए श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में ऐसे ही विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया था. इसके अलावा देश के कई वरिष्ठ राजनेता भी यहां समय-समय पर तांत्रिक अनुष्ठान करते रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें