प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरा राणा को राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है. वे वी कांताराव के बाद निर्वाचन पदाधिकारी होगी. राव के केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर चले जाने से यह पद रिक्त था.
वीरा राणा को राज्य का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना हैं. अब वो चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में काम करेंगी. साथ ही चुनाव वाले इलाकों में आचार संहिता का पालन कराने से लेकर जरूरी प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की होती है.
गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए प्रदेश सरकार से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल बुलाया था. राज्य सरकार के भेजे गए पैनल में से भारत निर्वाचन आयोग ने वीरा राणा के नाम पर मंजूरी दी है. आयोग की सहमति के बाद राज्य सरकार ने वीरा राणा को मध्यप्रदेश का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है. राणा इसके पहले प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें