लाक डाउन में बलात्कार, हत्या, चाकूबाजी की हो रही घटनाएं
मध्यप्रदेश के दमोह में एक बच्ची की आंखे फोड़ने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाक डाउन के दौरान भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. बलात्कार, हत्या और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है. दमोह में तो मासूम बालिका की आंखे फोड़ देने की घटना घटित हुई.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ट्वीट कर कहा कि शिवराज सिंह, ये प्रदेश में क्या हो रहा है. लाकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आंख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इतनी नृशंस, दरिंदगी भरी घटना,वो भी लाक डाउन के दौरान, जहां आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है, वहां अपराधी खुलेआम घूम रहे है. प्रदेश में बलात्कार, हत्या, किसान की हत्या, गोलीबाजी, चाकूबाजी की घटनाएं जारी. एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मासूम बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं. दमोह की इस विभत्स घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए , उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , सरकार मासूम बालिका का इलाज कराएं , परिवार की हरसंभव मदद हो, दोषी व लापरवाह जिम्मेदारों पर भी कड़ी कार्यवाही हो.
यह है घटना
घटना दमोह जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर हुई. पुलिस के अनुसार 6 साल की यह पीड़ित बच्ची कल शाम को अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी. उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भाग गया. बच्ची के आंखों के अलावा चेहरे पर भी चोंट आई है. घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को लगी. बाद में बच्ची को उसके परिजनों के साथ जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है. परिजनों ने बताया कि जब बच्ची रात को घर नहीं लौटी तो उसे ढंूढा. आज गुरुवार की सुबह उनके मकान से 50 मीटर दूर एक जर्जर मकान के अंदर उसे किसी बच्चे ने देखा. उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. उसकी आंख से खून निकल रहा था, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई. बाद में परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.
भोपाल में ड्रायवर की हत्या
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को एक ड्रायवर की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शाहपुरा निवासी मनोज पवार के रूप में हुई है, जो निजी स्कूल की बस का ड्राइवर था. आरोपियों की संख्या 5 बताई गई है, जिसमें बाप-बेटे भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है, उनसे पूछताछ कर रही है. मृतक और आरोपित परिचित भी हैं. बताया जाता है कि शराब पीने के दौरान ड्राइवर का विवाद हुआ था. रात में ड्राइवर को चाकू मार कर वो भाग गए थे.
कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लें गृह मंत्री
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि हाल ही में गठित मंत्रिमंडल में बनाए गए नए नवेले गृहमंत्री कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने का काम अब खत्म हो गया हो, तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालें. प्रदेश की कानून व्यवस्था का जायजा लें, जिसके लिए आपको कोरोना के संकट के इस दौर में जवाबदारी दी गई है. आज भी भोपाल में एक हत्या,दमोह में दरिंदगी की घटना घटित.
शिवराज ने कहा दरिंदे को दी जाएगी सख्त सजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर घटना को शर्मनाक बताया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया कि दमोह जिÞले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं. उस दरिंदे को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी. बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने अपराधी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें