रविवार, 12 अप्रैल 2020

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 564

 इंदौर में 2 और भोपाल में 1 की मौत, प्रदेश में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 43


मध्यप्रदेश में औद्योगिक नगरी इंदौर में 2 और राजधानी भोपाल में 1 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. वहीं राजधानी में आज फिर तीन नए मरीज पाजिटिव मिले हैं. राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 564 हो गई है.
स्वास्थ विभाग के द्वारा कोरोना  पर  राज्य स्तरीय मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य के इंदौर में 311, भोपाल में 134, जबलपुर में  09, ग्वालियर  में 06, शिवपुरी में 02,  उज्जैन में 15, खरगोन में 14, मुरैना में 13, छिंदवाड़ा में 04, बड़वानी में 14, बैतूल में 01, विदिशा में 13, श्योपुर में 02, होशंगाबाद में 10, खंडवा में 06, रायसेन में 01, देवास में 03 , धार में 01 सागर में 01, शाजापुर में 01, मंदसौर में 01 और रतलाम में 01 संक्रमित मरीज अब तक मिले हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कोसांबी का 1 मरीज मध्यप्रदेश में उपचारत हंै. मध्य प्रदेश में  कोरोना से अब तक 43  मरीजों की मृत्यु हो चुकी है. इनमें  से इंदौर में 32, भोपाल में 2, उज्जैन में  05, खरगोन में 02 और छिंदवाड़ा एवं देवास में  1-1 पीड़ित की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही  राज्य में अब तक  25 मरीज  ठीक  होकर घर जा चुके हैं.
मौत के बाद आई पाजिटिव रिपोर्ट
 मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी  भोपाल प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज रविवार की सुबह 3 नए मरीजों की सेम्पल रिपोर्ट पाजिटिव आई है. तीनो को चिरायु अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है. इसके साथ ही एक बुजुर्ग जगन्नाथ उम्र 80 वर्ष जो पहले से ही अस्थमा के मरीज थे और हमीदिया लाने के पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी. इनकी मृत्यु के बाद सुरक्षा की दृष्टि से  बाडी से सेम्पल लिया गया था, और आईएमआरसी की गाइड लाइन का पालन किया जा चुका हैं. मृतक जगन्नाथ की सेम्पल रिपोर्ट पाजिटिव आई है. इनके संपर्क वाले प्रत्येक व्यक्ति का सेम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है. सभी व्यक्तियों को होम कवारेंटीन कर दिया गया है. 
लाक डाउन रहेगा, बदलेगा स्वरुप
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में 14 अप्रैल के बाद लाकडाउन जारी रहेगा, लेकिन उसके स्वरूप में बदलाव होगा. साथ ही आम लोगों की जरूरतों को खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा. चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा  कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी, जिसमें सभी की आम राय यह थी कि लाकडाउन अभी हटाना ठीक नहीं होगा, क्योंकि प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए लाकडाउन को न हटाया जाए.

कहां कितने मरीज
इंदौर 311
भोपाल 134
जबलपुर 09
ग्वालियर 06
शिवपुरी 02
उज्जैन 15
खरगौन 14
मुरैना 13
छिंदवाड़ा 04
बड़वानी 14
बैतूल 01
विदिशा 13
श्योपुर 02
होशंगाबाद 10
खंडवा 06
रायसेन 01
देवास 03
धार         01
सागर 01
शाजापुर 01
मंदसौर 01
रतलाम 01
अन्य राज्य 01
--------------------------
कुल      564
------------
कहां कितने मृत 
इंदौर  32
उज्जैन 05
भोपाल 02
छिंदवाड़ा 01
खरगोन 02
देवास 01
------------------------
कुल        43
--------------------
कहां कितने ठीक हुए
इंदौर  30
भोपाल 03
जबलपुर 05
ग्वालियर 02
शिवपुरी 01
-----------------------
कुल 41
-----------------------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें