कमलनाथ और शिवराज सरकार के कामों का बताया अंतरमध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आज पूरा देश एकजुट है, सभी राजनीतिक दल एकजुट हैं. कांग्रेसजन भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है लेकिन अपनी असफलता छिपाने के लिए भाजपा के नेता लगातार झूठी बयानबाजी कर कोरोना को लेकर कांग्रेस को कोसने का काम कर रहे हैं. कोरोना को राजनीति का विषय बना रहे है.
सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेता लगातार पूर्व की कमलनाथ सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. वे अपने बयानों में बार-बार यह सवाल उठा रहे हैं कि 23 मार्च तक प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी, उसने कोरना महामारी को रोकने को लेकर क्या किया? इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के कोरोना को लेकर 23 मार्च तक के किए कार्यों को जनता को बताते हुए, 23 मार्च के बाद शिवराज सरकार में कोरोना को लेकर प्रदेश की हुई भयावह स्थिति को उजागर भी किया है.
कमलनाथ सरकार ने कोरोना को लेकर किए कार्य
सलूजा ने बताया कि•कोरोना कि देश में आहट को देखते हुए 4 मार्च को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक कर प्रदेश भर के कलेक्टर से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि 10 मार्च को प्रदेश में होली के सारे कार्यक्रम निरस्त किए.•13 मार्च को प्रदेश के सारे शापिंग मॉल, स्कूल-कालेज व सिनेमाघर बंद करने के आदेश दिए. मध्यप्रदेश सबसे पहले ऐसा निर्णय लेने वाला देश का पहला राज्य बना.•14 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर में निकलने वाली ऐतिहासिक गैर को निरस्त कर, प्रदेश भर में रंग पंचमी के आयोजन निरस्त किए.•16 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र स्थगित किया.•मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना की समीक्षा कर प्रदेश भर में अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश जारी किए. 23 मार्च तक प्रदेश में कोरोना के कुल 4 केस.
23 मार्च से शिवराज सरकार द्वारा किए कार्य
सलूजा ने कहा कि से भाजपा ने•कोरोना को डरोना बताना शुरु किया.•23 मार्च विधायक दल की बैठक आयोजित की. कोरोना प्रोटोकाल का जमकर मजाक उड़ाया.•मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया. 24 से 27 मार्च तक अलग-अलग कलर के जैकेट से मैचिंग मास्क का प्रदर्शन. विधानसभा का सत्र आयोजित किया.•कोरोना से लड़ना पहली प्राथमिकता बताया, लेकिन कोरोना की आड़ में ट्रांसफर उद्योग चालू किया. •मात्र 21 दिन में प्रदेश कोरना को लेकर देश में पांचवे स्थान पर, मृत्यु दर के मामले में देश में दूसरे स्थान पर, प्रदेश का इंदौर देश में तीसरे स्थान पर. कोरोना को लेकर प्रदेश देश भर में चर्चित.
•प्रदेश में 26 प्रतिशत की दर से प्रतिदिन कोरोना के मरीज बढ़े.•प्रदेश के 5 जिले देश के रेड जोन हाटस्पाट में शामिल. •भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के 94 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हुए, कई जिÞम्मेदार अफसर ही संक्रमित हैं.•प्रदेश भर में कई लोगों की इलाज ना मिलने से अकाल मृत्यु की घटनाएं. उन्होंने कहा कि •प्रदेश में ना स्वास्थ्य मंत्री ना गृह मंत्री ना अन्य मंत्री. प्रदेश में एक व्यक्ति की सरकार. •मंत्रिमंडल की जगह भाजपा का टास्क फोर्स गठित , जिसमें डॉक्टर-विशेषज्ञों की जगह भाजपा नेता. सरकार का प्रदेश पर कोई नियंत्रण नहीं, प्रदेश की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें