मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांचों मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी है. नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य विभाग और सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट को जल संशाधन विभाग दिया है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने अपने पांचों मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी. नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ्य विभाग, मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग, तुलसी सिलावट को जल संसाधन, कमल पटेल को कृषि मंत्रालय, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया. इससे पहले मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के 29 दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए मंगलवार को पांचों मंत्रियों को शपथ दिलाई थी.शपथ दिलाने के बाद उन्हें संभागों का जिम्मेदारी सौंपी थी. इसके तहत नरोत्तम मिश्रा को भोपाल व उज्जैन, तुलसी सिलावट को इंदौर और सागर, कमल पटेल को जबलपुर व नर्मदापुरम, गोविंद सिंह राजपूत को चंबल व ग्वालियर और मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग सौपा गया था.
गौरतलब है कि तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को सिंधिया के समर्थकों में गिना जाता है. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार बनाने में इनका बहुत बड़ा रोल रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें