शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

दिग्विजय को मिले परेशान करने वाले काल, मोबाइल किया बंद



मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह ने अनजान काल से  परेशानी के चलते, अपना मोबाइल बंद कर दिया है. सिंह को विदेश और देश के कई शहरों से ये फोन आ रहे थे. उन्होंने अपना जनता के लिए अपना लैंड लाइन नंबर जारी किया है साथ ही पुलिस महानिदेशक को भी इसकी शिकायत की. उनकी शिकायत पर साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मोबाइल पर लगातार देश और विदेश से लोग फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे. पिछले पांच दिनों से ये काल उन्हें आ रहे थे. इसके बाद उन्होंने इन नंबरों को ब्लाक भी किया, मगर इसके बाद भी लगातार फोन आ रहे थे, इसके चलते उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर ट्वीटर और फेसबुक पर इसकी जानकारी लोगों को दी और कहा कि वे कोरोना संकट के बीच मैं भोपाल में ही उपलब्ध रहूंगा. उन्होंने ट्विटर पर अपने आवास के कुछ लैंड लाइन नंबर शेयर किए हैं. साथ ही लिखा है कि आप इन नंबरों में पर मुझसे संपर्क कर सकते हैं. दिग्विजय सिंह द्वारा 0755-2441788,  0755-2441790, 0755-2661550 उपलब्ध रहने को कहा है साथ ही कहा कि आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं.
दिग्विजय सिंह ने इस पूरे मामले में राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी शिकायत की है. साथ ही ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये वो फोन काल्स हैं जो 4-5 दिनों से मुझे परेशान कर रहे हैं. मैंने मध्यप्रदेश  के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजी. मैंने सर्विस प्रोवाइडर से भी बात की लेकिन ये बंद नहीं हो रहे. अफसोस इस हालत में मुझे अपने मोबाइल नंबर को बंद करना पड़ रहा है. दिग्विजय सिंह ने अपने मोबाइल पर आए नंबरों का स्क्रीन शाट भी शेयर किया है. उन्हें जिन म्नंबरों से काल आए है उनमें भारत के अलावा रुस व अन्य देशों के नंबर भी हैं. 
सिंह की इस शिकायत पर राज्य की साइबर सेल ने इस मामले की जांच भी शुरु कर दी है. बताया जाता है  कि साइबर सेल द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि ये फोन कौन कर रहा है, इसके पीछे उसका मकसद क्या है. 
मैं धमकी वालों से निपटूंगा: रामेश्वर शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मोबाइल बंद कर उन्हें धमकी दिए जाने बात कहने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विधि का विधान है जब हम पहली बार कुछ अच्छा करने निकलते हैं तो इस तरह की बाधाएं आती हैं, परंतु आप चिंतित न हो इस संकट की घड़ी में अपना मोबाइल बंद न करें, बल्कि अपना नंबर मेरे नंबर पर डायवर्ट कर दें. मैं जरुरतमंदों की मदद करुंगा और धमकी देने वालों से भी निपटूंगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें