मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण होती भयावह स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जनता को झूठे भाषण नहीं, बल्कि राशन चाहिए. जनता को कोरोना से बचाव चाहिए और इसके लिए उन्हें इलाज की जरुरत है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोरोना की महामारी में प्रदेश की स्थिति भयावह होती जा रही है. रोज बढ़ते आंकड़े , प्रतिदिन हो रही मौतें , भुखमरी की स्थिति, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं , प्रदेश कोरोना को लेकर भी देश में शीर्ष पर पहुंचता जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश देश में पांचवे स्थान पर पहुंच गया है. प्रदेश का इंदौर देश में तीसरे स्थान जा पहुंचा है. मृत्यु दर भी देश में सबसे ज्यादा हो रही है. इलाज के अभाव में रोज हो रही मौतें हो रही है. एम्बुलेंस भी समय पर लोगों को उपलब्ध नहीं हो रही है. प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था ठप नजर आ रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उपचार के लिए संसाधन नहीं हैं. संसाधनों के अभाव में डाक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश की तस्वीर चंद दिनों में ही आपने बदल कर रख दी है, ऐसा प्रदेश मैंने आपको नहीं सौंपा था. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता को झूठे भाषण नहीं राशन चाहिए. सरकार बेपरवाह, हवा-हवाई बाते नहीं बेहतर इलाज चाहिए. लोगों को कोरोना से बचाव चाहिए. उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लग रहा है कि आपका प्रदेश पर कोई नियंत्रण बचा नहीं है.
इंदौर को बनाएं हेडक्वार्टर
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में कोरोना संक्रमण की भयावह तस्वीर सामने आ रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि इंदौर की स्थिति को देखते हुए उन्हें अपना हेडक्वार्टर इंदौर को बनाना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक हो सके. पटवारी ने कहा कि इंदौर में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. अकेले इंदौर में 600 से अधिक संक्रमित हैं, वहीं 50 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें