कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई चिक्सिकों की आपात ड्यूटी लगाई गई है. इसके चलते कुछ चिकित्सकों ने अस्पताल के नजदीक ही अपना ठिकाना बना लिया है तो डा. सचिन नायक ने अपनी कार को ही घर बना लिया है.
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी के डा. सचिन नायक की ड्यूटी इन दिनों जयप्रकाश चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई है. यहां पर कोरोना वायरस के संदिग्धों को आइसोलशेन के लिए भर्ती कराया जाता है. डा. सचिन को डयूटी के चलते घर जाने का समय नहीं मिलता साथ ही वे परिवार की सुरक्षा को देखते हुए भी घर जाना नहीं चाहते हैं. इसके चलते उन्होंने अपनी कार को ही घर बना लिया है. वे अस्पताल परिसर में ही 24 घंटे रहते हैं. कार में रहकर वे अध्ययन भी करते हैं. डा. सचिन के अलावा कोलार व अन्य स्थानों पर ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने भी अपने ड्यटी स्थल वाले अस्पतालों के नजदीक रहना उचित समझा है. कुछ चिकित्सकों ने अस्पताल के नजदीक होटलों में ही अपना ठिकाना बनाया है.
डा. सचिन सहित अन्य चिकित्सकों और कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा परिवार से दूरी बनाकर कोरोना वायरस से लड़ने वालों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने प्रशंसा भी की है. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि आप जैसे कोरोना वायरस के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे योद्धाओं का मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश अभिनंदन करता है. इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढ़ें, तो यह महायुद्ध और जल्द जीत सकेंगे. सचिन जी, आपके जज्बे को सलाम.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें