प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने दूरदर्शन पर जनता से अपील में भाषण तो बढ़िया दिया, लेकिन जान की परवाह न किए बगैर डाक्टर्स और नर्सेस को अभी तक वेतन नहीं दिया.
पटवारी ने कहा कि जब डाक्टरों और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए उपकरण मुहैया कराने थे तो सरकार की ओर से ताली और थाली पिटवाई जा रही थी. अब प्रवचन दिए जा रहे हैं और सरकार की नाकामी पर बात करो तो कहते हैं कि सकंट की इस घड़ी में राजनीति ना करो. उन्होंने कहा कि जनता से अपील के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भाषण तो बढ़िया दिया, लेकिन अपनी जान की परवाह न किए बगैर अपना कार्य कर रहे डाक्टर व नर्सेस को जोखिम भत्ता तो दूर की बात अभी तक मार्च माह का वेतन तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस से बचाव के लिए रणनीति बनानी थी, तब ट्रंप की आरती उतारी जा रही थी. जब मास्क बनवाने थे तब अहमदाबाद में गरीबी छुपाने के लिए दीवार बनवाई जा रही थी. जब वेंटीलेटर खरीदने थे तो मध्यप्रदेश के विधायकों को खरीदा जा रहा था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें