रविवार, 5 अप्रैल 2020

राजधानी में 10 कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित

 क्षेत्र में बाहर से आने वालों को अनिवार्य रुप से होगी स्क्रीनिंग

राजधानी के 5 बड़े इलाकों को कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है. बड़बाली मस्जिद जहांगीराबाद क्षेत्र, टी टी नगर पुलिस आवास क्षेत्र, चार ईमली क्षेत्र, 1250 अस्पाल के पास शिवाजी नगर क्षेत्र और इन्द्रा कालोनी बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र 1-1 किलोमीटर तक कंटेंटमेंट किए गए हैं. इसके पूर्व 5 क्षेत्र कंटेंटमेंट घोषित किए जा चुके हैं.
राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल के आसपास के 1 किलोमीटर एरिया को कलेक्टर तरुण पिथोड़े द्वारा कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है. 5  नए कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाए गए है. बड़बाली मस्जिद जहांगीराबाद क्षेत्र, टी टी नगर पुलिस आवास क्षेत्र, चार ईमली क्षेत्र, 1250 अस्पाल के पास शिवाजी नगर क्षेत्र और इन्द्रा कालोनी बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र के आस पास के 1 किलोमीटर क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया में घोषित किया गया है. आज सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 5 और  शाम को प्राप्त रिपोर्ट अनुसार 3  अन्य का कोरोना  संक्रमण टेस्ट पाजिटिव आया है. शनिवार की रात को मिली  रिपोर्ट में पल्लवी जैन गौविल, वीणा सिन्हा और अब्दुल गफ्फार का कोरोना टेस्ट पाजिटिव पाया गया है.
भोपाल में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल के आसपास के 1 किलोमीटर एरिया को कलेक्टर तरुण पिथोड़े द्वारा कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है. पूर्व में जारी आदेश में विचित्र नगर प्रोफेसर कालोनी भोपाल, दुर्गा नगर सेमरा चांदबड़ भोपाल, अहाता रुस्तम खां श्यामला हिल्स, तलैया हल्का भोपाल, रहमानिया मस्जिद हिंद कन्वेंट स्कूल के पीछे ऐशबाग भोपाल, फार्च्यून प्राइड कालोनी त्रिलंगा पंजाब नेशनल बैंक स्ट्रीट भोपाल  को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया जा चुका है. 
कलेक्टर के निर्देश पर इन इलाकों में क्षेत्र से बाहर आने वाले व्यक्ति को स्कैनिंग कराना अनिवार्य  कर दी है. साथ ही क्षेत्र के सभी व्यकित 14 दिन तक होम कोरंटाइन में होंगे, संक्रमित व्यक्ति के स्थल को इपिक सेंटर घोषित कर उसके आसपास के 50 घरों में स्क्रीनिंग की जाएगी. कंटेंटमेंट एरिए में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेपिड रिस्पांस टीम और मेडिकल मोबाइल यूनिट दिशा निर्देशों के आधार पर कार्य करेगी. क्षेत्र के सभी लोगों की सतत स्क्रीनिंग की जाएगी. किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखर होने पर तुरंत सूचना देना अनिवार्य होगा. पाजीटिव केस के संपर्क वाले लोगों और उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को 14 दिन तक कोरंटाइन कर प्रतिदिन फालोअप लिया जाएगा. हैंड हाइजीन और पर्सनल हाईजीन के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा. उसके आसपास के 2 किलोमीटर एरिया को बफर जोन घोषित कर दिया गया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें