राजधानी में लाकडाउन के चलते जब लोग नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने नए-नए तरीकों से लोगों को जागरुक करना शुरु किया. राजधानी के आनंदनगर चौकी प्रभारी इन दिनों अपने साथी कर्मचारियों के साथ कोरोना मास्क पहनकर सड़कों पर उतरे हैं और मोहेल्ले-मोहेल्ले जाकर लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
राजधानी के आनंद नगर चौकी प्रभारी प्रवीण ठाकुरे ने कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जाकरुक करने के लिए नई पहल की है. वह कोरोनानुमा बने हेलमेट को पहनकर आनंद नगर हाईवे पर घूम रहे आमजनों को घरों में रहने के लिए जागरुक कर रहे हैं. उनकी टीम हाथ में माइक लिए क्षेत्र की बस्तियों में गश्त कर रही है. लोगों को इमरजेंसी न होने की हालत में घरों से बाहर न निकलने की नसीहत दी जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब भी कई लोग सड़कों पर निकल रहे हैं. सख्ती का भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा है. ऐसे लोगों को जागरुक करने और कोरोना महामारी की गंभीरता को समझाने की नियत से उन्होंने यह कदम उठाया है. इसके बाद भी जो लोग पुलिस की हिदायत को नजर अंदाज कर रहे हैं, उन्हें पकड़कर प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें