गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

खराब हुई संतरे की फसल, किसानों को दें मुआवजा


पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह  ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्र लिखकर संतरे की खराब हुई फसल के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंंह ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि आगर मालवा और उसके आस-पास के क्षेत्र के किसानों की संतरे की फसल खराब हो गई है. उन्होंने लिखा है कि कुछ दिन पहले आंधी और तेज हवाओं के कारण संतरे के बगीचों में फल गिरकर खराब हो गए. वहीं दूसरी और लाक डाउन के चलते ना तो मजदूर मिल रहे हैं, और ना ही किसान स्थानीय बाजारों में अथवा बाहरी व्यापारियों को संतरे बेच पा रहे हैं. प्रदेश में ऐसा अन्य स्थानों पर भी होना संभावित है, जिसके परिणाम स्वरुप किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. सिंह ने कहा कि प्रदेश में संतरे की फसल में हुए नुकसान का सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखे हुए सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें