गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई


मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने कहा कि अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है, अफवाह फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाना कानूनन अपराध है और हमें इसके लिए दंडात्मक कार्रवाई करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अपने मोबाइल में आने वाले हर संदेश की जांच करें और संशय होने पर उसे रिपोर्ट करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके सहयोग से ही हम प्रदेश को इस आपदा से बाहर निकाल पाएंगे. कुछ असामाजिक तत्व कानून-व्यवस्था को ले कर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं.  उन्होंने कहा कि किसी की मृत्यु होने की झूठी खबरें तक फैलाई जा रही हैं. 
मुख्यमंत्री ने अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ नागरिकों से  आग्रह किया है कि  कृपया सच जाने बगैर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं. ये समाज के लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए कदापि ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं कि प्रदेश के कोरोना से संक्रमित कुछ अधिकारियों को देखभाल में ज्यादा तवज्जो दी जा रही है और बाकी लोगों को सही इलाज नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए प्रदेश का हर एक व्यक्ति एक समान है, हर एक नागरिक भगवान है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें