गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

दिग्विजय,मौलानाओं, जमातियों से अपील करें कि वे कोरोना वायरस को चुनौती न दें



भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि वे मौलानाओं और जमातियों से अपील करें कि वे कोरोना वायरस को चुनौती न दें, बल्कि भारत सरकार के निर्देशों का पालन करें और स्वयं क्वारंटाइन में चले जाएं.
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि आप वर्षो से इस विशेष समुदाया के बहुत ही निकट हैं मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान यह नजदीकियां और मजबूत हुई होंगी. मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इस तरह के जमातियों और मौलानाओं से अपील करें कि कोरोना वायसर को वे चुनौती न दें. जल्द से जल्द अपने आपको क्वारंटाइन कर लें और भारत सरकार एवं स्थानीय प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करें. शर्मा ने पत्र में लिखा है कि अगर आपकी अपील के चलते ये क्वारंटाइन में चले जाते हैं तो देश में कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. आप इन्हें बताएं कि कोरोना वायरस एक लाईलाज महामारी है. यदि इसको नहीं रोका गया तो यह दुनिया के नक्शे से मानव सभ्यता का नामो निशान मिटा देगी. फिर यहां न तबलीकी जमात होगी न इसे मानने वाले जमाती बचेंगे. 
शर्मा ने कहा कि भारत के नागरिक पूरी तरह से लाक डाउन का पालन करने में जुटे हैं, परंतु मलेशिया से आये जमानियों ने भारत की इस मुहिम को अंगूठा दिखाने का काम किया है. दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकस में जमात के मौलाना ने जमातियों को इस कोरोना वायरस को चुनौती देते हुए इसे एक साजिश करार दिया.
मानव बम कहना अतिश्योक्ति नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि  कोरोना वायरस लेकर दिल्ली से निकले ये जमाती आज हिन्दुस्तान के कोने-कोने

में पहुंच चुके हैं, जिन्हें मानव बम कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी. यह मानव बम और भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इनके पास कोरोना वायरस के साथ-साथ मौलाना के गंदे विचार भी है, जो भारत को इटली बना सकते हैं. कोरोना के वायरस को तो रोका जा सकता है परंतु मौलाना के विचार की वजह से इंदौर सहित भारत के अन्य हिस्सों में विशेष समुदाय द्वारा डाक्टरों एवं पुलिस टीम पर हुए  हमले मौलाना के विचार जमीन पर उतरने जैसे प्रतीत हो रहे हैं.
शिवराज ने दी चेतावनी
विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में उठाई मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट््वीट कर विधायक शर्मा का समर्थन किया है.  शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर चेतावनी दी है कि यह केवल ट्वीट नहीं, बल्कि ये कड़ी चेतावनी है. अपने ट्वीट में शिवराज ने लिखा है कि मानव अधिकार केवल मानवों के लिए होते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें