बुधवार, 8 अप्रैल 2020

कोरोना पीड़ित की पत्नी ने कहा नहीं हो रही ठीक से इलाज

 एम्स ने की निंदा, कहा ठीक ढंग से किया जा रहा इलाज

राजधानी में कोरोना पीड़ित की पत्नी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर एम्स चिकित्सालय में भर्ती उसके पति का ठीक से इलाज न किए जाने की बात कही. यह बात जब एम्स प्रबंधन तक पहुंची तो प्रबंधन ने इसकी निंदा की और कहा कि एम्स में सभी मरीजों का इलाज ठीक ढंग से किया जा रहा है.
राजधानी के खजूरी कला में रहने वाली प्रीति पांडे ने मंगलवार को एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल किया. इस वीडियो में वे यह कहती नजर आई कि मेरा नाम प्रीति पांडे है मेरे पति का नाम  राजकुमार पांडे है हम लोग शिव लोक 3 खजूरी कलां, भोपाल में रहते हैं.  मेरे पति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राज्य कार्यालय भोपाल में आईटी सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने मेरे पति गए हुए थे जहां से वह कोरोना से इनफेक्टेड हो गए. उन्होंने जांच कराई पाजिटिव होने पर एम्स भोपाल में में भर्ती हो गए 2 दिन से वहां उनका कोई उपचार नहीं हो रहा है. एम्स के ज्यादातर डाक्टर छुट्टी पर हैं. 2 दिन में उन्हें कोई देखने नहीं आया सिर्फ आइसोलेशन के नाम पर वहां डाल रखा है. वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि  एम्स में उनको (पति) खाना पीना भी नहीं मिल रहा है. शासन की गाइड लाइन के अनुसार उनका कोई उपचार नहीं किया जा रहा है 3 दिन में अभी तक एक बार भी विटामिन सी का डोज नहीं दिया गया है उपचार के नाम पर केवल दो टेबलेट दी गई हैं 3 दिन में अभी तक एक बार भी विटामिन सी का डोज नहीं दिया गया है उपचार के नाम पर केवल दो टेबलेट दी गई हैं रिपोर्ट पाजिटिव है इलाज शुरू ही नहीं हुआ है वहुत चिंता की बात है.  परेशान होकर वह 2 दिन से सभी से गुहार लगा चुके हैं कि उन्हें एम्स से हटाकर भोपाल के चिरायु हास्पिटल में शिफ्ट करा दिया जाए लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं मेरे ढ़ाई साल के बच्चे के साथ 3 दिन से घर में बंद हूं अभी तक कोई ना तो हमारा सैंपल लेने आया ना ही हमारे घर को सैनिटाइज किया.
एम्स प्रबंधन ने की निंदा
प्रीति पांडे के इस वीडियो के वायरल होने के बाद एम्स प्रबंधन ने एक पत्र जारी कर पांडे द्वारा कही गई बातों की निंदा की. एम्स द्वारा पत्र जारी कर कहा गया कि मंगलवार की शाम से सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह गलत है, इस इस तरह के आरोपों की हम निंदा करते हैं. इस तरह के प्रचार इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं. पत्र में कहा गया है कि प्रीति पांडे द्वारा अपने पति  राजकुमार पांडे के उपचार के बारे में अपलोड किया गया वीडियो में गलत आरोप लगाए गए हैं. हम रोगी के परिवार की चिंताओं से सहानुभूति रखते हैं, लेकिन यह आरोप बिल्कुल गलत है, हम इस बात को दोहराते हैं कि एम्स में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की टीम सभी रोगयों के साथ निष्काम भक्ति के साथ प्रोटोकाल के अनुसार व्यवहार कर रही है. एम्स द्वारा कहा गया कि हम इन सभी आरोपों का खंडन करते हैं, यह सभी आरोप गलत है और इससे एम्स की छवि खराब करने की कोशिश की गई है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें